बॉलीवुड

VIDEO: एयरपोर्ट पर सेल्फी लेते हुए फैन पर नाराज हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, जानें ऐसा क्या हुआ की खिलाड़ी हुए गुस्सा

फिल्मस्टार्स के हजारों फैन होते है और कई बार ये फैन ऐसा कुछ कर देते है की फिल्मस्टार्स उनपर नाराज हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो अक्षय कुमार का सामने आया है

VIDEO: एयरपोर्ट पर सेल्फी लेते हुए फैन पर नाराज हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, जानें ऐसा क्या हुआ की खिलाड़ी हुए गुस्सा
Credit-(Instagram,Bollywood Society)

Akshay Kumar Viral Video: फिल्मस्टार्स (Film Stars) के हजारों फैन होते है और कई बार ये फैन ऐसा कुछ कर देते है की फिल्मस्टार्स उनपर नाराज हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का सामने आया है.इसमें वे अपनी बेटी नितारा के साथ मुंबई (Mumbai) एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद कई फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे.लेकिन तभी एक फैन की हरकत से अक्षय कुमार नाराज़ हो गए, और उसी पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.जैसे ही फैंस ने उन्हें देखा, वे सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े. शुरुआत में अक्षय ने बहुत ही शालीनता से एक-एक फैन के साथ फोटो खिंचवाई. लेकिन तभी एक फैन ने उत्साह में आकर उनका कंधा पकड़ लिया और बहुत करीब आ गया.इस पर अक्षय कुमार अचानक गुस्सा हो गए. उन्होंने उस व्यक्ति का हाथ झटकते हुए कहा'हाथ नीचे, हाथ मत रखो.यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है. इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर Bollywood Society नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Akshay Kumar का लंदन में फैन से हुआ झगड़ा! छिपकर VIDEO बनाने पर हुई बहस; बातचीत के बाद सुलझा मामला

अक्षय कुमार फैन पर हुए नाराज 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).