Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले चरण के 20 मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान भी किया जा चुका है. इस दौरान सभी 10 टीमें लगभग 4-4 मैच खेलेंगी. वहीं पहले चरण में 4 दिन डबल-हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस सीजन में मेगा ऑक्शन और ट्रेड के बाद कई टीमों के स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों के पूरे स्क्वाड.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड), अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, हर्षल पटेल, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, जैक एडवर्ड्स, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्राइनस फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार टरमाले, शिवम मावी.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी.
मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.
दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारेख.
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन.
पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप.
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा.













QuickLY