Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Match Live Score Update: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह मैच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. पहले मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. अब दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल करने पर होगी.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की संभावना भी जताई गई है, लेकिन पहले मुकाबले की तरह यह उम्मीद की जा रही है कि मैच बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा खेला जा सकेगा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट और स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.