क्रिकेट

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 15-15 मैच जीते हैं. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. राजस्थान रॉयल्स की टीम में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मुकाबलों में 3 जीत और 5 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है, जबकि 3 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और 5 में हार झेली है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 15-15 मैच जीते हैं. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. राजस्थान रॉयल्स की टीम में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2026 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).