Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अपनी पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs DC 43rd T20 Match Playing)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 मैच जीते हैं. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY