ZIM vs IRE 3rd T20I 2025 Live Streaming: आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 में होगी कड़क मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको मैच पास या टूर पास लेना होगा.
Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Live Telecast: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जिम्बाब्वे ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब आयरलैंड जहां सीरीज बराबर करने के लिए बेताब होगा. इस बीच, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच का प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे आखिरी टी20 में ये खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
वहीं जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर दुर्लभ सीरीज जीत पक्की करना चाहेगा. दोनों टीमों ने क्षणिक चमक दिखाई है, लेकिन निरंतरता की कमी रही है. पिछले मैच में टोनी मुन्योंगा (नाबाद 43) ने जिम्बाब्वे को संभाला, जबकि आयरलैंड के लोर्कन टकर (46) की अच्छी पारी के बावजूद टीम 137/8 तक ही पहुंच सकी। क्रेग यंग की चार विकेट झटकी लेकिन टीम जीत नहीं दिला सकी.
आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार रात 10:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 09:30 PM को होगा. यह भी पढ़ें: आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 के मिनी बैटल में जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी? इन स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी भीषण जंग
आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते हैं.
आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 2025 मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको मैच पास या टूर पास लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

