
Ramadan Mehndi Design 2025: बरकतों और रहमतों वाला रमजान महीना (Ramadan) अब अपने अंतिम चरण में है, इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत इस साल 2 मार्च 2025 से हुई थी, तभी से दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं. कहतें है कि इस महीने अल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और उनकी हर जायज दुआ को कुबूल करते हैं. जैसे-जैसे रमजान का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में ईद (Eid) का जश्न मनाने को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, इसलिए रोजा रखने और अल्लाह की इबादत करने के साथ ही हर कोई ईद की तैयारियों में भी जोरों-शोरो से लगा हुआ है. नए कपड़ों की खरीददारी, ईदी देने के लिए तोहफे, लजीज पकवानों की लिस्ट तैयार करने जैसी चीजों में लोग व्यस्त हो गए हैं. इसके साथ ही महिलाएं अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए मेहंदी के खूबसूरत व मनमोहक डिजाइन्स (Ramadan Mehndi Designs) की तलाश में जुट गई हैं.
रमजान ईद के जश्न को मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय की महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी जरूरी रचाती हैं. वैसे भी हाथों में मेहंदी रचाना हर धर्म में काफी शुभ माना जाता है और यह महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक है, इसलिए इसके बिना महिलाओं का श्रृंगार भी अधूरा होता है. ऐसे में रमजान ईद के अलावा आप माह-ए-रमजान की रौनक में चार चांद लगाने के लिए भी मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइन्स को अपने हाथों पर रचा सकती हैं. यह भी पढ़ें: Ramazan 2025 Mehndi Designs: माह-ए-रमजान में अपने हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, रचाएं ये मनमोहक मेहंदी डिजाइन्स
माह-ए-रमजान स्पेशल मेहंदी
ईद स्पेशल चांद मेहंदी डिजाइन
रमजान स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स
माह-ए-रमजान खूबसूरत मेहंदी
रमजान के लिए मनमोहक मेहंदी
आकर्षक फुल हैंड मेहंदी

फ्लोरल और चांद वाली मेहंदी

इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार रमजान के अगले महीने यानी शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है. भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी और शव्वाल का चांद देखकर ही ईद मनाई जाएगी. अगर शव्वाल का चांद 30 मार्च की रात में नजर आता है तो 31 मार्च 2025 को ईद मनाई जाएगी, लेकिन अगर इस दिन चांद नजर नहीं आया तो ऐसी स्थिति में 1 अप्रैल 2025 को ईद का जश्न मनाया जा सकता है.