Fact Check: आबकारी विभाग ने सभी राज्यों में 70 हजार से अधिक नियुक्तियों की घोषणा की है? PIB से जानें इस वायरल WhatsApp मैसेज की सच्चाई
वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने देश के सभी राज्यों में 70 हजार से अधिक नियुक्तियों की घोषणा की है. इस फेक मैसेज को वॉट्सऐप पर व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम और घबराहट बढ़ रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि यह दावा फर्जी है. सरकार द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है.
Fact Check: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Platforms) पर आए दिन फेक खबरों (Fake News) और गलत जानकारियों (False Information) को फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी बीच वॉट्सऐप पर वायरल (WhatsApp Viral Message) हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग (Excise Department) ने देश के सभी राज्यों में 70, 000 से अधिक नियुक्तियों की घोषणा की है. इस फेक मैसेज को वॉट्सऐप पर व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम और घबराहट बढ़ रही है. इस भ्रामक पोस्ट में दावा किया गया है कि सरकार को कर के रूप में सबसे अधिक आय प्राप्त होती है और अधिकतम उत्पाद शुल्क विभाग से प्राप्त होता है. इस संबंध में सरकार द्वारा 50 फीसदी अधिक दुकानों को अनुमति दी गई है, जिसके कारण अब आबकारी विभाग ने सभी राज्यों में 70 हजार से अधिक नियुक्तियों की घोषणा की है.
इस वायरल वॉट्सऐप मैसेज में किए जा रहे झूठे दावों को खारिज करते हुए प्रेस सूचना ब्यूरो (Press Information Bureau) यानी पीआईबी द्वारा एक फैक्ट (PIB Fact Check) चेक में कहा गया है कि यह दावा फेक है और भ्रामक है, क्योंकि इस तरह की किसी भी नियुक्ति की घोषणा सरकार द्वारा नहीं की गई है.
पीआईबी फेक्ट चेक का ट्वीट-
दावा: #Whatsapp पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने समस्त राज्यों में 70,000 से अधिक नियुक्तियां निकाली हैं।#PIBfactcheck: यह दावा फर्जी है। सरकार द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है। pic.twitter.com/Tam4Jtbc4P
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 18, 2020
दावा: वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने समस्त राज्यों में 70,000 से अधिक नियुक्तियां निकाली हैं.
पीआईबी फैक्ट चेक: यह दावा फर्जी है. सरकार द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है.
गौरतलब है कि कोरोना काल में फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कई ऐसी फेक अफवाहें लगातार फैलाई जा रही हैं, जो लोगों में दहशत और भ्रम पैदा करती हैं. कोरोना वायरस महामारी से जारी देश की लड़ाई के बीच लगातार सरकार की ओर से ऐसे भ्रामक पोस्ट पर विश्वास न करने का आग्रह किया जा रहा है. इसके साथ ही उनसे अपील की जा रही है कि सटीक और प्रामाणिक जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों पर ही भरोसा करें.
Fact check
वॉट्सऐप पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने सभी राज्यों में 70 हजार से अधिक नियुक्तियों की घोषणा की है.
पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार यह दावा फेक है. सरकार द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

