म्यांमार में विनाशकारी भूकंप; हजारों की मौत की आशंका, थाईलैंड में 100 से अधिक लोग लापता
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. अब तक 144 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 730 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. म्यांमार की सैन्य सरकार ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. अब तक 144 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 730 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. म्यांमार की सैन्य सरकार ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुमान के अनुसार, इस भूकंप में हजारों लोगों की जान जाने का अनुमान है. भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले के पास था.
विनाशकारी भूकंप से म्यांमार से थाईलैंड तक भारी तबाही, बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत ढही; Videos.
भूकंप इतना तेज था कि थाईलैंड से लेकर बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी धरती कांप उठी. झटकों की वजह से म्यांमार के मांडलेय में इरावदी नदी पर बना एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया. चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
भूकंप के बाद अब तबाही का मंजर
USGS के मुताबिक, सगाइंग और मिकटिला क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में अधिकतर भूकंप-रोधी संरचनाएं नहीं हैं, जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है.
संयुक्त राज्य अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप से न केवल भारी जनहानि हुई है बल्कि आर्थिक नुकसान भी गंभीर स्तर पर हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटके आने वाले दिनों में भी महसूस किए जा सकते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है.
म्यांमार का 1000-बेड वाला अस्पताल भी क्षतिग्रस्त
भूकंप से म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ के 1000-बेड वाले अस्पताल को भी नुकसान पहुंचा है. घायलों की संख्या इतनी अधिक है कि अस्पताल के बाहर मरीजों को लाइन में लेटाकर इलाज किया जा रहा है.
थाईलैंड में भी भारी तबाही
म्यांमार के साथ-साथ थाईलैंड में भी इस भूकंप का असर देखने को मिला. राजधानी बैंकॉक में एक ऊंची निर्माणाधीन इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. बैंकॉक के उप राज्यपाल तविदा कामोलवेज ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति की भी अलग स्थान पर मौत हुई है. ऐसे में यहां मौत का कुल आंकड़ा 9 हो गया है. बचावदल के अनुसार निर्माण स्थल पर अभी भी 100 से अधिक लोग लापता हैं.
म्यांमार में आए इस विनाशकारी भूकंप ने पूरे दक्षिण पूर्व एशिया को हिला कर रख दिया है. बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन हालात को देखते हुए नुकसान और बढ़ने की आशंका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

