Fact Check: व्हाट्सअप पर वायरल मैसेज में दावा, सरकार की तरफ से चलाई जा रही हैं प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना, जानें फेक खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन तरह- तरह की फेक खबरे वायरल हो रही हैं. जिन खबरों पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कौन सी खबर गलत है और कौन सी खबर झूठ हैं. कुछ इसी तरफ से व्हाट्सअप पर एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें में दावा किया जा रहा हैं कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना चलाई जा रही है. जानते हैं कि व्हाट्सअप पर किये जा रहे दावे में क्या बातें लिखी गई है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन तरह- तरह की फेक खबरे वायरल हो रही हैं. जिन खबरों पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कौन सी खबर गलत है और कौन सी खबर झूठ हैं. कुछ इसी तरह से व्हाट्सअप (WhatsApp) पर एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा हैं कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना (Prime Minister Free Solar Panel Scheme) चलाई जा रही है. जानते हैं कि व्हाट्सअप पर किये जा रहे दावे में क्या बातें लिखी गई है.
व्हाट्सअप पर वायरल खबर में दावा किया जा रहा कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना चलाई जा रही हैं. वायरल खबर में यह भी लिखा गया है कि घर या गांव में फ्री में सोलर लगवाने के लिए आप फार्म जल्द से भर सकते हैं. लेकिन इस खबर को लेकर जो दावा किया जा रहा है. उसके अन्तं में लिखा गया है फार्म भरने की आखरी तारीख 31 अक्टूबर 2019. जो तारीख से ही मालूम पड़ता है कि खबर फेक हैं. यह भी पढ़े: Fact Check: उच्च कर व्यवस्था के कारण टोयोटा कंपनी भारत में निवेश करना बंद कर सकती है? केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताई सच्चाई
दावा : #WhatsApp पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना चलाई जा रही है।#PibFactCheck : यह दावा फर्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की गई है। pic.twitter.com/FrX3D6idhP
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 18, 2020
वहीं इस खबर को लेकर भी पीआईबी ( PIB Fact) की तरफ से भी कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की कोई योजना की घोषणा नहीं की गई हैं. ऐसे में लेटेस्टली मीडिया की तरफ से भी भी आपको आगाह किया जा रहा है कि इस तरह के किसी भी खबर को सुनने या जानने के बाद उसकी सच्चाई को जांचने के बाद ही ऐसी खबरों पर भरोषा करें
Fact check
व्हाट्सअप पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना चलाई जा रही हैं
पीआईबी के फैक्ट चेक में इस दावे जो गलत बताया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

