New Zealand vs Pakistan, 1st ODI Match Live Scorecard: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं पहला वनडे मुकाबला, बस एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी होगी. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे.चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match Live Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क स्टेडियम (McLean Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली गई. न्यूजीलैंड की टीम ने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली. अब वनडे सीरीज (ODI Series) में पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. New Zealand vs Pakistan, 1st ODI Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 03:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

