देश

Abu Azmi On Aurangzeb: 'औरंगजेब' बयान मामले में अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, शिंदे गुट के नेता ने दर्ज कराई FIR; VIDEO

पा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुंबई में शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावसकर, और सांसद नरेश म्हस्के ने अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Abu Azmi On Aurangzeb: 'औरंगजेब' बयान मामले में अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, शिंदे गुट के नेता ने दर्ज कराई FIR; VIDEO
(Photo Credits Twitter)

Abu Azmi On Aurangzeb:  सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुंबई में शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावसकर के बाद सांसद नरेश म्हस्के ने अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अबू आजमी ने जो कुछ भी बोला है, वह गलत है. मेरी मांग है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो. शिवसेना प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने कहा है कि कल यानी मंगलवार से मामले में जांच शुरू कर दी जाएगी.

शिवसेना MP ने  ठाणे में दर्ज करवाया केस

समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अबू आज़मी के खिलाफ ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन केस दर्ज करवाया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 299, 302, 356(1), और 356(2) के तहत मामला दर्ज हुआ है. केस दर्ज होने के बाद नरेश महास्के ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि अबू आज़मी ने मुग़ल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करते हुए जो बयान दिए, उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसलिए उनके खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिये. यह भी पढ़े: Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, बताया- ‘औरंगजेब फैन क्लब का सदस्य’- VIDEO

 अबू आजमी के खिलाफ FIR दर्ज

पावसकर ने कहा विधानसभा में भी उठेगा

शिवसेना प्रवक्ता किरण पावसकर ने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में भी उठेगा. अगर कोई व्यक्ति हमारे देश के महापुरुषों का अपमान करेगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जैसे नेता ने आवाज उठाई है। बता दें कि सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर पूरे देश में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है.

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत तेज हो गई। महायुति सरकार ने आजमी के बयान का विरोध जताया है। अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था. उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं. औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी. औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है.

इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी. साथ ही शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि अबू आजमी के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए. औरंगजेब वही व्यक्ति है, जिसने हिंदुओं की भावना, आस्था को ठुकराया है। मंदिरों को नष्ट किया और आतंक फैलाया। अबू आजमी कह रहे हैं कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, तो मैं उनसे कहना चाहूंगी कि पहले वह इतिहास को ठीक से पढ़ें. फिर वह तोड़-मरोड़ कर बात कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).