News

Nagpur Police constable Video: नागपुर में पुलिस की दादागिरी! शख्स ने हेलमेट पहनने के लिए बोला तो कॉन्स्टेबल ने जड़ दिए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आम नागरिकों के साथ पुलिस की मारपीट के कई वीडियो सामने आते है. जहांपर कई बार बेवजह भी लोगों के साथ मारपीट करते हुए पुलिस कर्मचारी दिखते है. ऐसा ही एक वीडियो नागपुर से सामने आया है.

Nagpur Police constable Video: नागपुर में पुलिस की दादागिरी! शख्स ने हेलमेट पहनने के लिए बोला तो कॉन्स्टेबल ने जड़ दिए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Credit-(X,@Rajmajiofficial)

नागपुर, महाराष्ट्र: आम नागरिकों के साथ पुलिस की मारपीट के कई वीडियो सामने आते है. जहांपर कई बार बेवजह भी लोगों के साथ मारपीट करते हुए पुलिस कर्मचारी दिखते है. ऐसा ही एक वीडियो नागपुर से सामने आया है. जहांपर पुलिस कॉन्स्टेबल ने दादागिरी दिखाते हुए खुद बुलेट रोककर एक शख्स को सड़क पर ही थप्पड़ लगाएं. दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की इस कॉन्स्टेबल ने हेलमेट नहीं पहना था और ये बिना हेलमेट के बुलेट चला रहा था.

जब इसे शख्स ने हेलमेट पहनने के लिए कहा तो ये गुस्सा हो गया और बुलेट रोककर उस शख्स को भी इसने रोका और उसे बेवजह थप्पड़ लगाने लगा. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Rajmajiofficial नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम आनंद सिंह बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस की दादागिरी आई सामने! दरोगा ने दुकानदार पर बरसाएं कई थप्पड़, मारपीट देखकर ग्राहक भी भागी, आगरा का वीडियो आया सामने

पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को जड़े थप्पड़

कॉन्स्टेबल ने लगाया गाली देने का आरोप

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है. उसमें देख सकते है कि युवक पुलिस कॉन्स्टेबल को केवल हेलमेट पहनने के लिए कहता है और इसके बाद जब पुलिस कॉन्स्टेबल उसे गाड़ी रोकने के लिए और पास आने के लिए कहता है तो पुलिस कॉन्स्टेबल ये कहते हुए शख्स को थप्पड़ लगाता है कि 'तूने गाली कैसे दिया. जबकि वीडियो में कही भी शख्स ने गाली नहीं दी थी. पुलिस कॉन्स्टेबल इस दौरान कहता है की उसके दांत में दर्द है, इसलिए हेलमेट नहीं लगाया. इसके बाद शख्स कहता है की मेरा न्यूज़ चैनल है तो कॉन्स्टेबल कहता है, रोड पर बदमाशी करोगे आप. इसके बाद शख्स कहता है,' मैं जा रहा हूं पुलिस स्टेशन. तो कांस्टेबल कहता है, जहां जाना है जाओं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस की इस तरह से बेवजह लोगों के साथ मारपीट के कारण सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉन्स्टेबल पर नाराजगी जताई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि सीनियर अधिकारी कॉन्स्टेबल पर क्या कार्रवाई करते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).