SCO vs NEP ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: नेपाल क्रिकेट टीम ने स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हराया, करन केसी ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
नेपाल ने स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला अंतिम ओवर तक खिंचा और नेपाल ने सिर्फ 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है.
Scotland National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 74वां मुकाबला 02 जून(सोमवार) को डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला गया. नेपाल ने स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला अंतिम ओवर तक खिंचा और नेपाल ने सिर्फ 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को दिया 297 रनों का टारगेट, चार्ली टियर और फिनले मैकक्रीथ ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला नेपाल के पक्ष में गया. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए. युवा बल्लेबाज़ चार्ली टीयर ने 72 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे. फिनले मैकक्रेथ ने 55 और कप्तान रिची बेरिंगटन ने 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. नेपाल के लिए करन केसी, सोमपाल कामी और रिजान ढकाल ने दो-दो विकेट हासिल किए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत तेज़ रही. ओपनर कुशल भुर्तेल ने 44 गेंदों में 53 रनों की आक्रामक पारी खेली. इसके बाद गुलशन झा ने 30 गेंदों में 42 रन बनाकर पारी को गति दी। लेकिन स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ लगातार अंतराल पर विकेट लेते रहे. ब्रैंडन मैकमुलन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके और माइकली लीस्क ने 2 विकेट लिए.
मैच का सबसे बड़ा मोड़ आखिरी ओवरों में आया जब नेपाल ने 9 विकेट गंवा दिए थे और जीत के लिए अभी भी रन बाकी थे. ऐसे में करन केसी ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने मात्र 41 गेंदों में नाबाद 65 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. करन केसी ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर नेपाल को जीत दिलाई और खुद को हीरो साबित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

