Sarkari Naukri: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जानें वेतन और आवेदन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है.
Sarkari Bharti, June 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका आया है. वॉलचंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (WIT) सोलापुर में विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू हो गई है. WIT सोलापुर में कुल 22 पदों के लिए वेकेंसी निकली है. यह भर्ती एआईसीटीई (AICTE) और संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार की जाएगी.
पीएचडी स्कॉलर्स (PhD Scholars) को रिसर्च गाइडेंस (Research Guidance) और इंडस्ट्री कंसल्टेंसी (Industry Consultancy) में काम करने का मौका मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार वेतन मिलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई है.
किस पद के लिए कितनी भर्ती?
प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर (Professor and Head of Department (HOD), Associate Professor, Assistant Professor)
- पद: 04
- विषय: कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी, ईएंडटीसी (E&TC), एआई/एमएल (AI/ML), अंग्रेज़ी.
- योग्यता: संबंधित विषय में शैक्षिक योग्यता रखने वाले फ्रेशर और अनुभवी उम्मीदवार.
डीन (Dean Academics and R&D)
- पद: 02
- योग्यता: इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स जिनके पास अनुसंधान एवं विकास (Research & Development) संस्थानों में अनुभव हो
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (Controller Of Examinations)
- पद: 02
- योग्यता: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर या असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अनुभव.
लाइब्रेरियन (Librarian)
- पद: 01
- योग्यता: संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार.
ऑफिस सुपरिंटेंडेंट (Office Superintendent)
- पद: 01
- योग्यता: पोस्टग्रेजुएट और कम से कम 5 साल का अनुभव.
लैब असिस्टेंट (Laboratory Assistant For All Branches)
- पद: 06
- योग्यता: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
कंप्यूटर डीटीपी ऑपरेटर (Computer DTP Operator)
- पद: 02
- योग्यता: एमसीए (MCA) और कंप्यूटर में अच्छी पकड़.
सॉफ्ट स्किल ट्रेनर (Soft Skill Trainer)
- पद: 02
- योग्यता: पोस्टग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव.
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा. आवेदन भेजने के लिए ईमेल आईडी (hr@witsolapur.org) है. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और डिटेल्ड नोटिफिकेशन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट witsolapur.org पर जाएं.
इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 55 वर्ष के बीच रखी गई है. (सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू होगी).
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

