CCPA Recruitment 2026: कानून के विशेषज्ञों के लिए सुनहरा मौका, उपभोक्ता मामले विभाग ने निकाली भर्ती; यहां जानें पूरी डिटेल्स
CCPA की ओर से तैयार किया जाने वाला 4 उम्मीदवारों का पैनल भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति के लिए उपयोग किया जाएगा. यह पैनल 6 महीने तक प्रभावी रहेगा. ऐसे में चयनित पैनल में शामिल उम्मीदवारों को भविष्य में भी अवसर मिल सकता है.
CCPA Recruitment 2026: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA), उपभोक्ता मामले विभाग (Department of Consumer Affairs) ने कानून (Law) क्षेत्र के योग्य पेशेवरों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. CCPA ने एक्सपर्ट्स एंड प्रोफेशनल्स (लेवल-2) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
कानून (Law) क्षेत्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती अभियान के तहत Law डिसिप्लिन के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. CCPA ने एक्सपर्ट्स एंड प्रोफेशनल्स (लेवल-2) के 2 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके अलावा भविष्य में रिक्त होने वाले पदों के लिए 4 योग्य उम्मीदवारों का एक पैनल भी तैयार किया जाएगा, जिसकी वैधता 6 महीने तक रहेगी.
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट consumeraffairs.nic.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
A career opportunity to contribute to consumer protection. ⚖️
CCPA invites eligible professionals in Law to apply for engagement as Experts & Professionals (Level-2).
2 Posts | Apply Online
For eligibility, application details and further information, visit:… pic.twitter.com/WSrsJbaBmh
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) September 9, 2026
भविष्य की भर्तियों का भी मिलेगा अवसर
CCPA की ओर से तैयार किया जाने वाला 4 उम्मीदवारों का पैनल भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति के लिए उपयोग किया जाएगा. यह पैनल 6 महीने तक प्रभावी रहेगा. ऐसे में चयनित पैनल में शामिल उम्मीदवारों को भविष्य में भी अवसर मिल सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2026 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

