Bank Holidays in June: जून में बैंक की 12 छुट्टियां! कहीं आपका जरूरी काम ना रुक जाए, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays June 2025 List: जून 2025 में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, जिसमें रविवार, शनिवार और कई त्योहारों की छुट्टियाँ शामिल हैं.
Bank Holidays June 2025: जून का महीना शुरू हो चुका है. अगर आप इस महीने चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या किसी और जरूरी बैंकिंग काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आपका यह जानना बहुत जरूरी है, कि बैंक किन-किन दिनों में बंद रहेंगे. समय पर योजना बनाकर ही आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मुताबिक, जून 2025 में कुल 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसमें हर रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कुछ त्योहारों की छुट्टियाँ भी शामिल हैं. हालांकि यह सभी छुट्टियाँ पूरे भारत में एक जैसी नहीं हैं, इनमे से कुछ छुट्टियाँ केवल खास राज्यों में ही मान्य होंगी.
जून 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
6 जून (शुक्रवार): बकरीद (ईद-उल-अज़हा) – कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
7 जून (शनिवार): बकरीद/ईद-उज़-जुहा – अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
8 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
11 जून (बुधवार): सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा के कारण बैंक में छुट्टी रहेगी.
14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार – बैंक में छुट्टी रहेगी.
15 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
22 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
27 जून (शुक्रवार): उड़ीसा और मणिपुर में रथ यात्रा और कांग त्योहार की छुट्टी रहेगी.
28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार – बैंक बंद रहेंगे.
29 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
30 जून (सोमवार): मिजोरम में रमना त्योहार की छुट्टी रहेगी.
इन सभी छुट्टियों का प्रभाव अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा से छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें. इससे आप समय पर अपने ज़रूरी बैंकिंग काम निपटा सकेंगे और किसी भी तरह की असुविधा से बच सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

