क्रिकेट

Heinrich Klaasen Retires: ग्लेंन मैक्सवेल के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी दिया फैंस को तगड़ा झटका; साउथ अफ्रीका के विस्फोटक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

ग्लेंन मैक्सवेल के संन्यास के दिन एक और बड़ा ऐलान सामने आया है, जहां साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. क्लासेन ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए किया. 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

Heinrich Klaasen Retires: ग्लेंन मैक्सवेल के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी दिया फैंस को तगड़ा झटका; साउथ अफ्रीका के विस्फोटक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Heinrich Klaasen Retirement: ग्लेंन मैक्सवेल के संन्यास के दिन एक और बड़ा ऐलान सामने आया है, जहां साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. क्लासेन ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए किया. 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 3245 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं. मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और सटीक विकेटकीपिंग के लिए पहचाने जाने वाले क्लासेन ने कई यादगार पारियां खेलीं. 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA), अपने साथियों और सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि "प्रोटियाज़ बैज को सीने पर पहनकर खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है." क्लासेन का यह फैसला साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर टी20 प्रारूप में उनकी तेजतर्रार पारियों को हमेशा याद किया जाएगा. उनका पूरा इंस्टाग्राम पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heinrich Klaasen (@heinie45)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).