Padma Awards-2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, इन हस्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, यहां देखिए पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल के पूर्व डॉ दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है. उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया.
Padma Awards 2023:भारत सरकार ने बुधवार को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल 106 हस्तियों के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की गई है जिसमें 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री दिए जाएंगे.
यहां क्लिक कर देखें 106 नामों की पूरी लिस्ट-
पद्म विभूषण
-
- दिलीप महलानाबीस
पद्मश्री
रतन चंद्राकर
हीराबाई लोबी
मुनीश्वर चंद्र डावर
रामकुइवांगबे न्यूमे
वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
शंकुरत्री चंद्रशेखर
वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां
तुला राम उप्रेती
नेकराम शर्मा
जनम सिंह सोय
धनीराम तोतो
बी रामकृष्ण रेड्डी
अजय कुमार मंडावी
रानी मचैया
के सी रनरेमसंगी
राइजिंगबोर कुर्कलंग
मंगला कांति रॉय
मोआ सुबोंग
मुनिवेंकटप्पा
डोमर सिंह कुंवर
परशुराम कोमाजी खुने
गुलाम मुहम्मद जाज
भानुभाई चित्रा
परेश राठवा
कपिल देव प्रसाद
पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित किए जाने वाले भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं. पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा) के लिए दिया जाता है.
पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधान मंत्री द्वारा किया जाता है. भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कार-भारत रत्न और पद्म विभूषण की स्थापना की. बाद वाले में तीन वर्ग थे, पहला वर्ग, दुसरा वर्ग और तिसरा वर्ग. बाद में इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया, जिसे 8 जनवरी, 1955 को जारी राष्ट्रपति अधिसूचना द्वारा जारी किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

