Mumbai Metro Line 3 Update: बीकेसी से वर्ली के बीच जल्द शुरू होगी मेट्रो, यहां देखें अनुमानित तारीख
इस रूट पर धारावी, शितलादेवी, दादर, शिवाजी पार्क और वर्ली जैसे स्टेशन होगे. 33.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन काम पूरा होने पर नवी नगर से आरे तक यात्रियों को सर्विस देगी.
Mumbai Metro 3 BKC to Worli (Acharya Atre Chowk ) Starting Date: मुंबई मेट्रो 3 को लेकर बड़े कयास लगाये जा रहे है. फिलहाल आरे से बीकेसी तक चल रही इस मेट्रो का जल्द वर्ली तक विस्तार होगा. ऐसा बताया जा रहा है कि यह सेवा अगले सप्ताह तक शुरू हो सकती है. इस रूट पर धारावी, शितलादेवी, दादर, शिवाजी पार्क और वर्ली जैसे स्टेशन होगे. 33.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन काम पूरा होने पर नवी नगर से आरे तक यात्रियों को सर्विस देगी. पूर्ण रूप से सञ्चालन शुरू होने के बाद इस लाइन पर 27 स्टेशन होंगे, जिनमें से 26 भूमिगत और एक जमीन पर होगा . यह लाइन मुंबई के दक्षिण से उत्तर तक जाएगी और अन्य मेट्रो लाइनों, मोनोरेल, उपनगरीय रेलवे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ेगी.
बीकेसी से वर्ली तक:
लाइन 3 का एक हिस्सा बीकेसी से वर्ली तक जाएगा, जो मुंबई के व्यावसायिक और बड़े केंद्रों को जोड़ेगा. इसके जरिए दक्षिण और मध्य मुंबई को SEEPZ से जोड़ा जायेगा. ये लाइन अंधेरी ईस्ट, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, वरली, शिवाजी पार्क और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से यात्रियों को जोड़ेगी.
शितलादेवी स्टेशन भी है तैयार
Mumbai Metro 3 प्रशासन ने धारावी के बाद आज शितलादेवी स्टेशन की तस्वीरें भी साझा की है. स्टेशन वर्ल्ड क्लास नजर आ रहे हैं.
Presenting the first glimpse of the #Shitladevi metro station, where engineering met endurance. Built inches from old buildings, around massive water pipelines, and amidst varied challenges, this station stands as a testament to persistence and precision. #MumbaiUnderground… pic.twitter.com/zcPZ3sOFz2
— MumbaiMetro3 (@MumbaiMetro3) April 10, 2025
मुंबई मेट्रो लाइन 3 का पहला चरण, जो आरे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक है, 7 अक्टूबर 2024 को शुरू हो गया था. हालांकि, इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

