देश

Viral Video: घरेलू हिंसा या हादसा? ऋषिकेश में चौथी मंजिल से लटकी महिला, वायरल वीडियो पर सस्पेंस बरकरार

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चौथी मंजिल की बालकनी से लटकी नजर आ रही है.

Viral Video: घरेलू हिंसा या हादसा? ऋषिकेश में चौथी मंजिल से लटकी महिला, वायरल वीडियो पर सस्पेंस बरकरार
Photo- @AjitSinghRathi/X

Viral Video: देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चौथी मंजिल की बालकनी से लटकी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5-6 दिन पुराना है. घटना को लेकर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि महिला गिरने वाली थी, लेकिन पति ने समय रहते बचा लिया. वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि यह मामला घरेलू हिंसा का हो सकता है. हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है.

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गई है. अब सच क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा.

ये भी पढें: Viral Video: ऋषिकेश में सांड बना स्कूटी चोर, घर के सामने से उड़ा ले गया बाइक; वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

ऋषिकेश में चौथी मंजिल से लटकी महिला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).