देश

Viral Video: ऋषिकेश में सांड बना स्कूटी चोर, घर के सामने से उड़ा ले गया बाइक; वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सांड स्कूटी लेकर भागता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं.

Viral Video: ऋषिकेश में सांड बना स्कूटी चोर, घर के सामने से उड़ा ले गया बाइक; वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
Photo- @AvnishPremi/X

Rishikesh Bull Scooty Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सांड स्कूटी लेकर भागता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं. सीसीटीवी में कैद इस घटना को देखकर लोग हैरान हैं कि कैसे सांड ने स्कूटी पर सवारी की और उसे उसे कुछ दूरी तक लेकर भी गया. एक 'एक्स' यूजर ने लिखा, "अगर ये वीडियो न होता तो कोई यकीन ही नहीं करता कि ऋषिकेश में सांड एक्टिवा ले उड़ा." दूसरे 'एक्स' यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि बैल स्कूटी लेकर फरार हो गया है.

वहीं, कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने इस मौके को भुनाते हुए बीजेपी पर तंज कसा और कहा, "भाजपा राज में अब सांड भी स्कूटर चुराने लगे हैं!"

ये भी पढें: Viral Video: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरा युवक, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

ऋषिकेश में सांड बना स्कूटी चोर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).