Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण आयोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा.
Assembly Elections 2026 Date Announcement Live Streaming: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करने जा रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे. इस घोषणा के साथ ही इन पांचों चुनावी राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.
जनता और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण (Live Streaming) देख सकते हैं. यह भी पढ़े: Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
लाइव प्रसारण कहां देखें?
निर्वाचन आयोग ने नागरिकों की सुविधा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के डिजिटल प्रसारण की व्यवस्था की है. इच्छुक लोग भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया हैंडल (X और फेसबुक) पर शाम 4 बजे से लाइव अपडेट्स देख सकते हैं. इसके अलावा सभी प्रमुख समाचार चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.
Election Commission Press Conference on Assembly Elections Dates for West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam and Puducherry
इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव 2026
निर्वाचन आयोग ने आज चुनावी बिगुल फूंका। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है:
-
पश्चिम बंगाल: 294 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त होगा।
-
तमिलनाडु: 234 सदस्यीय सदन का कार्यकाल 10 मई को पूरा हो रहा है।
-
असम: 126 सीटों के लिए कार्यकाल 20 मई तक है।
-
केरल: 140 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को खत्म होगा।
-
पुडुचेरी: 30 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 15 जून तक है।
मतदान के चरण और सुरक्षा व्यवस्था
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में कितने चरणों में मतदान होगा. माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों और संवेदनशीलता को देखते हुए पश्चिम बंगाल में मतदान कई चरणों में कराया जा सकता है, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होने की संभावना है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी आयोग विस्तृत जानकारी साझा करेगा.
आदर्श आचार संहिता का प्रभाव
तारीखों की घोषणा होते ही चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाएगी. इसके तहत सरकारें किसी भी नई योजना की घोषणा नहीं कर सकेंगी और न ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े तबादले किए जा सकेंगे. चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2026 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

