देश

COVID-19: 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ कर 83.83 फीसदी हुआ- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं. 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है. 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है.

COVID-19: 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ कर 83.83 फीसदी हुआ- स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को भी कोरोना के मामलों में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 3.26 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 3,890 मरीजों की जान चली गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 85 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं. कैसे पहनें डबल मास्क? यहां सीखिए सही तरीका, कोरोना वायरस से मिलेगा दोगुना प्रोटेक्शन.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं. 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है. 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है. 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी था. जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है.अब रिकवरी रेट 83.83 फीसदी है. 75 फीसदी मामले 10 राज्यों से आ रहे हैं और कुल सक्रिय मामलों का 80 प्रतिशत सिर्फ 12 राज्यों में है.

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात जहां कोविड मामले काफी ज्यादा है, यहां पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में कमी आई है. तमिलनाडु में पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

पिछले 1 सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट कम हुई है. देशभर में पॉजिटिविटी रेट जो 21.9 फीसदी था, वो अब 19.8 फीसदी रह गया है.

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 36,73,802 रह गई है, जो कुल मामलों का 15.07 प्रतिशत है. लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 83.83 प्रतिशत हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).