Viral Video: गजब है! ऑटो में 19 सवारियों को चालक ने बैठाया, पुलिस भी देखकर हुई हैरान, कार्रवाई कर जब्त किया गया वाहन, झांसी का वीडियो आया सामने
शहरों में और ज्यादातर ग्रामीण भागों में ऐसे वीडियो सामने आते है. जिसको देखकर लोग हैरान हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो झांसी से सामने आया है. जिसको देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है.
Viral Video: शहरों में और ज्यादातर ग्रामीण भागों में ऐसे वीडियो सामने आते है. जिसको देखकर लोग हैरान हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो झांसी से सामने आया है. जिसको देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है. इस वीडियो में देख सकते है की एक ऑटो रिक्शा में चालक ने 19 सवारियां भरी हुई है. जब पुलिस ने ऑटो रिक्शा को रोका और सवारियों को नीचे उतारा तो पुलिस भी देखकर हैरान रह गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @PrimeNewsInd नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: चलती ऑटो के पीछे लटककर युवक कर रहा है जानलेवा सफ़र, लोगों ने लिए मजे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ऑटो रिक्शा में बैठे 19 पैसेंजर
झांसी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
जिसमें ऑटो चालक के दिमाग की दाद थाना प्रभारी देते हुए नजर आए
तीन सीटर ऑटो में 19 सवारियां सवार थी
जिसके बाद पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर कार्यवाही कर दी। @jhansipolice #Breaking #Primenews #LatestNews #Up pic.twitter.com/StPu03PwVy
— Prime News (@PrimeNewsInd) February 16, 2025
पुलिस भी सवारियां देखकर हुई हैरान
इस वीडियो में देख सकते है की पुलिस ने सभी को एक एक करके उतरने के लिए कहा और सभी को इस दौरान गिना गया. आगे और पीछे मिलाकर ऑटो रिक्शा में 19 लोग बैठे हुए थे. ऑटो चालक का दिमाग देखकर पुलिस भी हैरान हो गई.
पुलिस ने की कार्रवाई
इस दौरान पुलिस ने सभी यात्रियों को खड़ा किया और पूरी फ़ौज कहा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने ऑटो रिक्शा को जब्त कर कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

