मुख्य समाचार
कोरोना से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने दिया गुरु मंत्र, कहा- इन 7 चीजों का रखें ध्यान
Anita Ramपीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. हालांकि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस जंग में पीएम मोदी ने इस घातक महामारी से लड़ने का गुरु मंत्र भी दिया है. उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई में देशवासियों से सात बातों पर समर्थन मांगा है.
कोविड़-19 : प्रधानमंत्री ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की
Bhashaप्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है।
Coronavirus: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश
IANSपाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश गुलजार अहमद ने सोमवार को सरकार से जफर मिर्जा को स्वास्थ्य राज्य मंत्री के पद से हटाने के लिए कहा है. इसके साथ ही पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट कोरोनोवायरस संकट से मुकाबला करने में अप्रभावी साबित हुई है.
दिशा पटानी ने हॉट फोटो शेयर करके छुड़ाए फैंस के पसीने (See Photo)
IANSबॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस के प्रति समर्पित दिशा पटानी ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर किया है, जिसमें वो कपड़ों के साथ खेलते नजर आ रही हैं. दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया जहां वह एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रहीं हैं.
क्या आप साइनस से पीड़ित हैं? इस समस्या से निजात पाने के लिए आजमाएं ये 5 कारगर उपाय
Anita Ramसाइनस के अंदर की चिपचिपी झिल्ली में सूजन आने की वजह से साइनस की समस्या हो जाती है. इसके कई कारण हैं जैसे- नाक की हड्डी का टेढ़ा होना, नाक की हड्डी का बढ़ जाना, बढ़ता हुआ प्रदूषण, धूल मिट्टी से एलर्जी, दांतों में दर्द और दूषित पानी पीना इत्यादि. हालांकि आप अपने डेली डायट में कुछ चीजों को शामिल करके इसके लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
कोरोना से जंग: 3 मई तक देश में जारी रहेगा लॉकडाउन, जानें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
Vandana Semwalकोरोना के खिलाफ जंग में 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि आज पूरी होने वाली है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया.
Ambedkar Jayanti 2020: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-उन्होंने आंबेडकर को नहीं दिया सम्मान, बीजेपी कर रही बाबासाहेब के संकल्पों को सच
Team Latestlyदेश में आज भारतीय संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. बताना चाहते है कि भारत में हर साल 14 अप्रैल को उनके जन्मदिन को आंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है. भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब ने जीवन भर दलितों के उत्थान और समानता के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी.
सनी लियोन ने इंटरनेट पर दिखाया अपना सिग्नेचर डांस स्टेप, शामिल हैं ये मजेदार चीजें
IANSअभिनेत्री सनी लियोन के सिग्नेचर डांस स्टेप में 'चपाती', 'बेलन' और 'जलेबी' शामिल है. बॉलीवुड स्टार ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने सिग्नेचर डांस मूव्स का खुलासा किया जिसमें देसी स्टेप शामिल हैं.
चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले बढ़कर 1,464 हुए
Bhashaचीन में सोमवार तक विदेश से आए संक्रमित लोगों के कुल 1,464 मामले सामने आए हैं जिनमें से 905 का अभी उपचार चल रहा है।
डा. अम्बेडकर को उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
Bhashaडा अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था । देश उनकी 129वीं जयंती मना रहा है।
कांग्रेस ने बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया, मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है: नड्डा
Bhashaबाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये अपने संदेश में नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि वह बाबा साहेब के दृष्टिकोण और उनकी प्ररेणा से समाज के वंचितों, शोषितों तथा पिछड़ों के स्तर को उठाने के लिए प्रयत्नशील है ।
आगरा: लॉकडाउन के दौरान सड़क पर बिखरे दूध को पीने लगे इंसान और कुत्ते, वीडियो वायरल
Laxmi Pandeyपुरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन ने जन-जीवन को धीमा कर दिया है. वहीं आगरा में एक व्यक्ति ने आवारा कुत्तों के साथ सड़क पर फैले हुए को साझा किया जिसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
Lockdown Diaries: आलिया भट्ट ने घर पर केक बनाकर दिखाई अपनी कुकिंग स्किल्स
IANSअभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन का सदुपयोग करते दिखाई दे रहीं हैं. अभी हाल ही आलिया का एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें वह किचन में पजामा पहने हुए नजर आ रही हैं.
सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर बोले जहीर इकबाल, कहा- वो तो किसी और को डेट कर रही हैं!
Team Latestlyपिछले साल 'नोटबुक' एक्टर जहीर इकबाल और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बीच रिलेशनशिप की खबरें भी मीडिया में सुनने को मिली थी. कहा जा रहा था कि इन दोनों को सलमान खान ने मिलवाया था जिसके बाद से ही ये दोनों आपस में काफी अच्छा बॉन्ड कर रहे हैं.
पाकिस्तान में कोरोना से हाहाकार, संख्या बढ़कर हुई 5493
Bhashaपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेता भी शामिल हुए.
दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर, नर्स समेत तीन संक्रमित, गंगा राम के भी तीन कर्मचारी संक्रमित
Bhashaइस बीच, सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले पृथक वास में भेजे गए 115 स्वास्थ्यकर्मियों के जांच नमूनों के नतीजों में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें एक इंडोस्कोपी तकनीशियन जबिक दो नर्सें शामिल हैं.
Happy Ambedkar Jayanti 2020 Wishes & Images: आंबेडकर जयंती पर इन आकर्षक HD Wallpapers, WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें सभी को शुभकामनाएं
Anita Ramआज भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. इस खास अवसर पर आप सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रियजनों को बधाई जरूर दे सकते हैं. अगर आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन आकर्षक एचडी वॉलपेपर्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, इमेज भेजकर बधाई दे सकते हैं.
Coronavirus: सोनिया गांधी का देशवासियों को संदेश- कोरोना के खिलाफ हर हिंदुस्तानी एकजुट, लोग घरों में रहें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना को लेकर देश में जारी लॉकडाउन आज खत्म हो रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. कोरोना को लेकर देश में जारी ताजा हालात को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि पीएम देश में लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं. वही दूसरी तरफ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना के मद्देनजर देशवासियों के नाम संदेश जारी किया है.
COVID-19: देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार, बीते 24 घंटों में 1211 नए केस सामने आए
Vandana Semwalकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. इस महामारी से अब तक हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे ''योद्धाओं'' का सहयोग करें: सोनिया
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।