डा. अम्बेडकर को उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

डा अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था । देश उनकी 129वीं जयंती मना रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से समाज के कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की है।

डा अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था । देश उनकी 129वीं जयंती मना रहा है।

नायडू ने अपने संदेश में कहा, “भारतीय संविधान के शिल्पी, विधिज्ञ, अर्थशास्त्री, मूर्धन्य राजनेता, विचारक तथा समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर, पुण्य स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उन्होंने कहा कि भारत के समकालीन इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले डा अंबेडकर विद्वान और दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने आगे बढ़ कर मानवाधिकारों के सरंक्षण के लिए अभियान को नेतृत्व प्रदान किया।

नायडू ने कहा कि डा अम्बेडकर अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सदैव सामाजिक न्याय तथा समानता के पक्षधर रहे। उन्होंने जाति प्रथा को समाप्त करने की वकालत की तथा निरंतर सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध लड़ते रहे और जीवन पर्यन्त वह समाज में हाशिए पर खड़े दुर्बल, शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से अपील की, “आज यह आवश्यक है कि नागरिक, विशेषकर युवा, बाबा साहब जैसे देश के महान नायकों से प्रेरणा लें तथा गरीबी,अशिक्षा तथा जाति और लैंगिक विभेद जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं।”

निर्मल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\