कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे ''योद्धाओं'' का सहयोग करें: सोनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों एवं सेवाकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में जुटे 'योद्धाओं' का सहयोग करें क्योंकि इस लड़ाई में एकजुट खड़े रहने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा, ''मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया, ''अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वह भी मास्क पहनकर अथवा चुन्नी या गमछा बांधकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।''

उन्होंने कहा, ''आज कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। ''

सोनिया ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा, "हम इस मुश्किल समय में आपके परिजनों; पति-पत्नी-बच्चों; माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। जोखिम होने के बावजूद भी उनके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। उन्हें धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।''

उन्होंने कहा, ‘‘कई जगहों पर चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही है, ये बहुत गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, '' हमारे ये योद्धा व्यक्तिगत सुरक्षा का अभाव होने के बावजूद भी इस लड़ाई को जीतने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। हमारे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाज सेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं।''

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक पुलिस और जवान बंद के नियमों का पालन करवा रहे हैं, सफाई कर्मचारी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं, सरकारी अफसर भी इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए चौबीसों घण्टे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन सभी को सम्मान देना है।’’

उन्होंने कहा, ''इस संकट में आप ही में से कई लोग अपने स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं। मतलब हर हिंदुस्तानी कोरोना वायरस से इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।''

सोनिया ने कहा, ''आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योद्धाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।''

उन्होंने लोगों से अपील की, '' आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे 'केंद्रीय नियंत्रण कक्ष' से सम्पर्क कर सकते हैं। कांग्रेस का सिपाही आपकी हर संभव मदद करेगा।''

सोनिया ने कहा, ‘‘ कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे।’’

हक सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\