मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी, पनवेल से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन पहुंची हबीबगंज

IANS

मध्यप्रदेश के दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को महाराष्ट्र के पनवेल से एक ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची. राज्य के मजदूरों को लेकर यह तीसरी ट्रेन भोपाल आई है. इससे पहले भोपाल के मिसरोद में नासिक से श्रमिकों को लेकर ट्रेन आई थीं.

मैथ्यू हेडन ने चाहा था पार्थिव पटेल के मुंह पर घूंसा मारना, जानें क्या था पुरा मामला

IANS

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने उस वाकये को एक बार फिर से याद किया है, जब पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने उनके मुंह पर घूंसा मारने की बात कही थी. पार्थिव ने कहा कि एक मैच के दौरान हेडन के आउट होने के बाद वह थोड़ा मजाक करने लगे थे और इस पर हेडन गुस्सा हो गए थे.

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत बनी रहेंगी दीया मिर्जा, बढ़ा गया कार्यकाल

IANS

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. वह अब साल 2022 के अंत तक इस ओहदा संभाले रहेंगी. दीया सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं.

जम्मू-कश्मीर: जनवरी से लेकर अब तक 27 ऑपरेशन में 3 टॉप कमांडर समेत 64 आतंकी ढेर

Team Latestly

जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के किए लिए आतंकवादी लगातार नापाक कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उनके इस नापाक मंसूबों पर पानी हर बार फिर जाता है. क्योंकि आतंकियों के हर गतिविधियों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर होती है. सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों को ढेर करने का काम जारी है. इसी कड़ी में कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनवरी 2020 से अब तक हम 27 ऑपरेशन कर चुके हैं. जिसमें बड़ी सफलता के साथ जम्मू-कश्मीर ने इन ऑपरेशन के दौरान 64 आतंकवादियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में 3 बहुत बड़े कमांडर भी शामिल थे. इन बड़े कमांडरो में रियाज नायकू का नाम भी शामिल है. जिसे सुरक्षाबलों ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया था.

यौन शोषण का दोषी पाए जाने पर पाकिस्तान विदेश सेवा का अधिकारी बर्खास्त

Bhasha

विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था।

विशाखापत्तनम संयंत्र में गैस रिसाव अब नियंत्रण में: एलजी केम

Bhasha

दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी केमिकल्स ने कहा कि वह स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों की मदद के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

सरकारी अस्पताल में COVID-19 मरीजों के पास रखे गए शव, BJP ने की बीएमसी की आलोचना

Bhasha

मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के पास कथित तौर पर इस संक्रमण से मरने वाले लोगों के शव रखे दिखाई देने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद बीजेपी के एक विधायक ने शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर निशाना साधा है.

आगरा सेंट्रल जेल तक पहुंचा कोरोना, एक कैदी मिला पॉजिटिव, 14 को किया गया क्वारंटाइन

Dinesh Dubey

देश के मुख्य पर्यटक स्थल में से एक आगरा में कोरोना वायरस पांव पसरता चला जा रहा है. अब तक यहां 667 मामलों की पुष्टी हुई है. जबकि 38 फीसदी मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है. लेकिन अभी भी शहर के 42 हॉट स्पॉट में 398 सक्रिय मामले है.

कोटक महिंद्रा बैंक करेगा 25 लाख रुपये से अधिक पैकेज वालों के वेतन में 10 प्रतिशत कटौती

Bhasha

कुछ हफ्ते पहले ही बैंक के शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने 2020-21 के लिए अपने वेतन में स्वैच्छिक रूप से 15 प्रतिशत कटौती की घोषणाा की थी।

साइ ने आईओए और एनएसएफ के लिये अपने स्टेडियम में सेवायें मुफ्त कीं

Bhasha

साइ ने पहले ही एनएसएफ और आईओए को स्थल के लिये किसी भी तरह का किराया देने में छूट दी हुई है।

जब हेडन ने पार्थिव को चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी थी

Bhasha

यह घटना 2004 की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हुई थी।

गहलोत ने गैस रिसाव मामले में शोक जताया

Bhasha

गहलोत ने ट्वीट किया कि इस भयावह गैस रिसाव हादसे की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए हादसे में अस्वस्थ हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी हमारी प्रतिबद्घता: CM योगी आदित्यनाथ

IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दूसरे प्रदेशों में उप्र के जो भी श्रमिक और कामगार हैं उनकी सुरक्षित घर वापसी हमारी प्रतिबद्घता है. यह सिलसिला मार्च के अंतिम हफ्ते से ही जारी है. सभी श्रमिकों की घर वापसी तक यह जारी रहेगा. इन सबको उनकी दक्षता के अनुसार स्थानीय स्तर पर हम रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे.

नाले में गिरा नन्हा हाथी तो उसकी मां ने ऐसे बचाई जान, देखें दिल को छू लेने वाला यह वायरल वीडियो

Anita Ram

मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी पानी के नाले में गिरे अपने नन्हे हाथी को बचाती हुई दिखाई दे रही है. नाले में गिरे अपने बच्चे को खींचकर बाहर निकालती हथिनी का दिल छू लेने वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

विशाखापत्तनम गैस रिसाव : जहरीले वाष्व का फैलाव हवा की गति पर निर्भर : अधिकारी

Bhasha

यहां एलजी पोलिमर्स के रसायनिक संयंत्र में तड़के गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर तक के दायरे में गांव प्रभावित हुए हैं । इसमें आठ लोग मारे गए और कई श्वास लेने में तकलीफ, बेचैनी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं ।

कर्नाटक में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 30 तक पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के पार हुई

Bhasha

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। उन्हें गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थीं ।

COVID-19 वैश्विक महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों को लेकर रात 8 बजे दिल्ली से रवाना होगी पहली विशेष ट्रेन

Bhasha

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी से पहली विशेष ट्रेन करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बृहस्पतिवार रात आठ बजे उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश रवाना होगी. हालांकि अधिकारियों ने उन्हें रोका और अस्थायी शिविरों में भेज दिया.

Vizag Gas Leak: आंध्र प्रदेश गैस ट्रेजेडी पर अर्जुन कपूर-सनी देओल समेत इन एक्टर्स ने किया ट्वीट, कहा- 2020 की एक और मुसीबत

Akash Jaiswal

आंध्र प्रदेश के विजाग में गुरुवार तड़के एक केमिकल यूनिट में गैस रिसाव के बाद एक नाबालिग सहित सात लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग बेहोश हो गए. गोपालपट्टनम के पास आरआर वेंकटपुरम में स्थित एलजी पॉलिमर यूनिट में गुरुवार तड़के करीब 2.30 बजे गैस रिसाव के कारण एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की कुएं में कूदने के चलते जान चली गई.

मानसिक स्वास्थ्य पर बोलते हुए धोनी ने स्वीकार किया, मैं भी दबाव महसूस करता हूं और डरता हूं

Bhasha

खेलों में शीर्ष प्रदर्शन हासिल करने के लिए मानसिक अनुकूलन कार्यक्रम की पेश कर रही पहल एमफोर का समर्थन करते हुए धोनी ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर अपना नजरिया रखा।

आईएमडी के पूर्वानुमानों के दायरे में अब पाक के कब्जे वाले कश्मीर का क्षेत्र भी शामिल

Bhasha

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के लिये भी पूर्वानुमान जारी करना प्रारंभ किया है जो अभी पाकिस्तान के कब्जे वाला इलाका है । इस संबंध में पूर्वानुमान जम्मू कश्मीर मौसम विज्ञान उप मंडल के तहत 5 मई से जारी किया जा रहा है।

Categories