मध्यप्रदेश: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी, पनवेल से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन पहुंची हबीबगंज

मध्यप्रदेश के दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को महाराष्ट्र के पनवेल से एक ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची. राज्य के मजदूरों को लेकर यह तीसरी ट्रेन भोपाल आई है. इससे पहले भोपाल के मिसरोद में नासिक से श्रमिकों को लेकर ट्रेन आई थीं.

श्रमिक ट्रेन (Photo Credits- Twitter)

भोपाल, 7 मई: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के पनवेल से एक ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची. इन मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद बसों से उनके गांवों को रवाना कर दिया गया.

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों के मजदूरों को लेकर पनवेल से लेकर गुरुवार की दोपहर को भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पहुंची. यहां से मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद उनके जिलों की ओर बस से रवाना किया गया.

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार लौटने वाले मजदूरों से नहीं लिया जाएगा कोई किराया, एक-एक हजार की आर्थिक मदद भी करेंगे

आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराए गए ब्यौरे के अनुसार, इस ट्रेन से 25 जिलों के 1168 श्रमिक आए हैं, इसके अलावा 32 श्रमिक अन्य स्थानों के हैं. इन श्रमिकों को हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर भोजन आदि उपलब्ध कराया गया और कुल 44 बसों से उनके घरों को रवाना किया.

राज्य के मजदूरों को लेकर यह तीसरी ट्रेन भोपाल आई है. इससे पहले भोपाल के मिसरोद में नासिक से श्रमिकों को लेकर ट्रेन आई थीं. उसके बाद बुधवार की रात को भी एक ट्रेन तेलंगाना से हबीबगंज पहुंची थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल में मौत को मात! दरवाजे से लटकी महिला चलती ट्रेन से गिरी, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट