यौन शोषण का दोषी पाए जाने पर पाकिस्तान विदेश सेवा का अधिकारी बर्खास्त

विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था।

इस्लामाबाद, सात मई यूक्रेन में तैनात, पाकिस्तानी विदेश सेवा के एक अधिकारी को एक स्थानीय कर्मचारी का यौन शोषण करने का दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था।

अहमद को घोर कदाचार का दोषी पाया गया।

आदेश के अनुसार, अहमद का आचरण एक अधिकारी और भद्र पुरुष के अनुरूप नहीं पाया गया और ऐसा आचरण सेवा के अनुशासन के भी प्रतिकूल था।

अहमद पर एक स्थानीय सफाई कर्मी का यौन शोषण करने, अधिकार का दुरुपयोग करने, प्रतिकूल वातावरण निर्मित करने और कीव में स्थानीय कर्मचारी को अवैध रूप से बर्खास्त करने का भी आरोप था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उसे दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।

नियमानुसार, अधिकारी देश के सेवा न्यायाधिकरण में अपील दायर कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें