विशाखापत्तनम गैस रिसाव : जहरीले वाष्व का फैलाव हवा की गति पर निर्भर : अधिकारी

यहां एलजी पोलिमर्स के रसायनिक संयंत्र में तड़के गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर तक के दायरे में गांव प्रभावित हुए हैं । इसमें आठ लोग मारे गए और कई श्वास लेने में तकलीफ, बेचैनी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं ।

जमात

विशाखापत्तनम, सात मई आंध्रप्रदेश के कारखाना विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि स्टाइरिन मोनोमेर वाष्प का हवा में फैलाव हवा की गति पर निर्भर करता है और फिलहाल कर्मचारी 4- टर्ट - बूटीलकेटकोल (टीबीसी) जैसे रसायनों से हवा को इसके प्रभाव से मुक्त करने की कोशिश कर रहे हैं ।

यहां एलजी पोलिमर्स के रसायनिक संयंत्र में तड़के गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर तक के दायरे में गांव प्रभावित हुए हैं । इसमें आठ लोग मारे गए और कई श्वास लेने में तकलीफ, बेचैनी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं ।

विभाग के संयुक्त मुख्य निरीक्षक जे शिवशंकर रेड्डी ने पीटीआई को बताया ,‘‘ अधिकारी वाष्प में गैस का प्रभाव खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं । धीरे धीरे ये वाष्प कम हो रहे हैं । ये पूरी तरह पकड़ में नहीं आये थे । गैस का असर खत्म करने के लिये टीबीसी (4- टर्ट - बूटीलकेटकोल) जैसे रसायनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है । ’’

स्टाइरिन के संपर्क में आने से केंद्रीय स्नायु तंत्र पर असर पड़ सकता है जिससे सिरदर्द, थकान, कमजोरी और तनाव जैसी दिक्कतें आती हैं ।

आम तौर पर इसका इस्तेमाल पोलिस्टेरीन प्लास्टिक और राल बनाने के लिये किया जाता है ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ इसका फैलाव दो या तीन किलोमीटर तक होने की आशंका है । यह हवा की गति पर निर्भर करता है । अभी कहा नहीं जा सकता कि यह कितने किलोमीटर तक फैला है । हवा का प्रवाह यदि भारी है तो इसके हवा में ओर फैलने की आशंका है ।’’

रेड्डी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण यह संयंत्र बंद था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कंपनी जल्दी ही इसे खोलने की योजना बना रही थी । इसमें कुछ ही कर्मचारी हादसे के समय मौजूद थे जिनमें सुरक्षा गार्ड और रख रखाव कर्मचारी शामिल हैं ।’’

उन्होंने कहा कि फर्म के पास परिचालन के लिये सभी जरूरी मंजूरियां थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम