विशाखापत्तनम संयंत्र में गैस रिसाव अब नियंत्रण में: एलजी केम

दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी केमिकल्स ने कहा कि वह स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों की मदद के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई एलजी केमिकल्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि विशाखापत्तनम स्थित पॉलिमर संयंत्र में गैस रिसाव अब नियंत्रण में है। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 2,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य दिक्कतें पेश आयी।

दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी केमिकल्स ने कहा कि वह स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों की मदद के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा,‘‘ गैस का रिसाव अब नियंत्रण में है, लेकिन गैस रिसाव की वजह से लोगों को चक्कर आने या जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हम सभी प्रभावितों को उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’’

कंपनी स्टीरीन मोनोमर गैस के रिसाव के कारणों का पता लगा रही है। यह गैस प्लास्टिक के उत्पादन में काम आती है।

बयान के मुताबिक, ‘‘कंपनी इससे हुए नुकसान के साथ-साथ रिसाव और मौत के कारण पता कर रही है।’’

कंपनी प्रभावितों को जल्द से जल्द उचित इलाज मिलना सुनिश्चित कर रही है।

खबरों के मुताबिक कंपनी के कर्मचारी संयंत्र को दोबारा चालू करने के लिए मशीनों की जांच कर रहे थे और रिसाव देखते हुए उन्होंने चेतावनी जारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें