जब हेडन ने पार्थिव को चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी थी

यह घटना 2004 की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हुई थी।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई मैथ्यू हेडन के अब ‘अच्छे मित्र’ बन चुके भारत के विकेटीकपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बताया कि एक बार आस्ट्रेलिया के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने उन्हें चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी थी।

यह घटना 2004 की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हुई थी।

पार्थिव ने फीवर नेवटर्क के ‘100 आवर्स 100 स्टार्स’ कार्यक्रम पर बातचीत के दौरान यह कहानी सुनाई।

पार्थिव ने कहा, ‘‘मैं ब्रिसबेन में ड्रिंक्स लेकर जा रहा था, यह वह मैच था जिसमें इरफान पठान ने उसे आउट किया था। वह पहले ही शतक लगा चुका था और वह अहम समय था जब इरफान ने उसे आउट किया। मैं उसके पास से गुजर रहा था और मैंने उसे छेड़ा।’’

पार्थिव की यह हरकत आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रास नहीं आई और उसने भारतीय खिलाड़ी को खरी खोटी सुनाई।

उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे से काफी नाराज था। वह ब्रिसबेन के ड्रेसिंग रूम में खड़ा था जो गुफा की तरह है। वह वहां खड़ा था और उसने कहा कि अगर तुमने दोबारा ऐसा किया तो मैं तुम्हारे चेहरे पर मुक्का मार दूंगा। मैंने उससे माफी मांगी। मैं वहां खड़ा रहा और वह चला गया।’’

इस घटना के चार साल बाद ये दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर लीग की ओर से एक साथ खेले।

पार्थिव ने कहा कि हेडन ने आईपीएल के बाद आस्ट्रेलिया में अपने घर में उन्हें रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हेडन ब्रिसबेन में मुझे पीटना चाहता था लेकिन इसके बाद हम अच्छे मित्र बन गए। सीएसके में हमने एक साथ काफी क्रिकेट खेला। हमें एक दूसरे का साथ पसंद था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान