गहलोत ने गैस रिसाव मामले में शोक जताया

गहलोत ने ट्वीट किया कि इस भयावह गैस रिसाव हादसे की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए हादसे में अस्वस्थ हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

जमात

जयपुर, सात मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम गैस रिसाव हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बीमारों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट किया कि इस भयावह गैस रिसाव हादसे की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए हादसे में अस्वस्थ हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्वीट किया है,' आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कारखाने में जहरीली गैस लीक होने से हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु होना अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।'

उन्होंने लिखा है— मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताई है।

उल्लेखनीय है कि विशाखापत्तनम में एक संयंत्र से गैस रिसाव के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान