कोटक महिंद्रा बैंक करेगा 25 लाख रुपये से अधिक पैकेज वालों के वेतन में 10 प्रतिशत कटौती

कुछ हफ्ते पहले ही बैंक के शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने 2020-21 के लिए अपने वेतन में स्वैच्छिक रूप से 15 प्रतिशत कटौती की घोषणाा की थी।

मुंबई, सात मई निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने 25 लाख रुपये सालाना से अधिक पैकेज वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। कोरोना वायरस संकट से उपजे हालात को देखते हुए बैंक ने यह निर्णय किया है।

कुछ हफ्ते पहले ही बैंक के शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने 2020-21 के लिए अपने वेतन में स्वैच्छिक रूप से 15 प्रतिशत कटौती की घोषणाा की थी।

कोरोना वायरस संकट का अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए कई कॉरपोरेट घराने वेतन में कटौती कर रहे हैं और कुछ ने कर्मचारियों की छंटनी की है। सबसे ज्यादा बुरा असर असंगठित क्षेत्र पर पड़ा है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की रपट के अनुसार देश में बेरोजगारी दर तीन मई के सप्ताह में 27 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

कोटक समूह के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुखजीत एस. पसरीचा ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘ शुरुआत में जो स्थिति दो से तीन महीने के लिए दिख रही थी। अब वह महामारी में बदल चुकी है और इससे लोगों की जान और आजीविका दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है। मौजूदा हालातों से साफ है कि यह महामारी जल्द नहीं जाने वाली है।’’

उन्होंने कहा कि वेतन में कटौती का फैसला कारोबार को बचाए रखने के लिए किया गया है। यह वेतन कटौती मई 2020 से लागू होगी।

शरद दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें