मुख्य समाचार
पीएम केयर्स फंड से 2000 करोड़ रूपये वेंटिलेटर खरीद, 1000 करोड़ रूपये प्रवासी मजदूरों के लिए आवंटित
Bhashaप्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
COVID 19 के चलते उड़ गई है मनीषा कोइराला की नींद, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बताया अपना हाल
IANSमनीषा कोइराला ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस महामारी ने मेरे नींद के पैटर्न को बदल दिया. अब आधीरात के बाद भी मैं जागती रहती हूं, बिल्कुल एक बच्चे की तरह, जो सोने के लिए तैयार नहीं होता."
अहमदाबाद में कोविड-19 के 292 नए मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 6645 हुए
Bhashaअधिकारी ने बताया कि 238 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,112 हो गई है।
लॉकडाउन: रेल मंत्रालय ने बुक टिकट के कैंसिलेशन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की
Rakesh Singhभारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए लॉकडाउन ऐलान किया था. लॉकडाउन के बावजूद इस महामारी पर अंकुश लगता न देख उन्होंने इस अवधि में 28 दिन और उसके बाद दो सप्ताह का और इजाफा किया है जो 17 मई को समाप्त होगा.
श्रमिक विशेष ट्रेन हिमाचल प्रदेश पहुंची, कांगड़ा के 188 यात्री भी पहुंचे
Bhashaएक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रमिक विशेष ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को बेंगलुरू से ऊना लेकर पहुंची जहां से उन्हें राज्य के अन्य जिलों में भेजा गया।
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
Coronavirus: कोविड-19 के मामले 75,000 के पार, पहले चरण में 6 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा
Bhashaदेश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले बुधवार को 75 हजार को पार गए क्योंकि कई बड़े शहरी क्षेत्रों में इस खतरनाक वायरस का संक्रमण और फैलने की जानकारी सामने आयी. वहीं सरकार ने व्यवसायों को इस संकट से लड़ने में मदद के लिए आसान ऋण, नकदी का प्रवाह बढ़ाने और अन्य प्रोत्साहनों के रूप में लगभग छह लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की.
एससीओ के विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 से लड़ने के लिये समन्वित बहुपक्षीय कोशिशों की अपील की
Bhashaकोविड-19 से निपटने में सहयोग पर चर्चा के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित आठ सदस्यीय एससीओ देशों के विदेश मंत्री बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक में शामिल हुए।
ईडी को वधावन बंधुओं के खिलाफ मिला पेशी वारंट
Bhashaसीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद वधावन बंधु फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई भी मामले कर जांच कर रही है।
KBC 12 के रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा 5वां सवाल, इस सुपरस्टार से जुड़ा हुआ है जवाब
Harshvardhan Pathakकेबीसी के इस सवाल का जवाब आप मैसेज के जरिये या फिर सोनी लाइव एप के जरिए दे सकते हैं. इस शो में हिस्सा लेने कि लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है.
जम्मू-कश्मीरः पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी PSA के तहत तीन महीने तक के लिए बढ़ाई गई
Bhashaजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विवादास्पद जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी की अवधि तीन महीने तक के लिए बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद से नजरंबद रहे फैसल पर गत फरवरी में पीएसए लगाया गया था.
बिल्डरों ने परियोजना पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने का स्वागत किया, वित्तीय प्रोत्साहन मांगा
Bhashaक्रेडाई के चेयरमैन जैक्सी शाह और अध्यक्ष सतीश मगर ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 को अप्रत्याशित घटनाक्रम घोषित करने और रेरा के तहत परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने की घोषणा बिल्डर समुदाय की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।’’
वंदे भारत अभियान : कुवैत में फंसे 240 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचे दो विशेष विमान
Bhashaहवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का एक विमान 123 यात्रियों को लेकर रात आठ बजे के आस-पास यहां उतरा। इसी विमानन सेवा का दूसरा हवाई जहाज 117 यात्रियों के साथ रात नौ बजकर 41 मिनट पर यहां उतरा।
कोविड-19 : महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 1,495 मामले आए सामने
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 25,922 मामले सामने आ चुके हैं और 975 की इससे जान गई है।
पत्नी ने सिपाही को नक्सलियों से छुड़ाया
Bhashaसुनीता ने बुधवार को बताया कि गोरना गांव में चार मई को मेला लगा हुआ था। संतोष इस मेल में शामिल होने निकले, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे।
पंजाब : कांग्रेस नेताओं ने मुख्य सचिव के खिलाफ राजस्व हानि मामले में जांच की मांग की
Bhashaसिंह से हालांकि वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है लेकिन अब नेता उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं ताकि वह जांच को प्रभावित ना कर पाएं।
‘कोरोना वायरस ने भारतीय न्यायपालिका के प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का मौका दिया’
Bhashaन्यायमूर्ति चंद्रचूड ने कहा कि महामारी के प्रकोप के फौरन बाद हम उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और देश की 17,000 से अधिक अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू करने के लिए एक बुनियादी ढांचा बनाने में सक्षम हुए।
मुंबई पुलिस के 29 वर्षीय जवान ने कोरोना से जीती जंग, पुलिसवालों ने तालियां बजाकर किया स्वागत; देखें वीडियो
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में रोजाना बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. कोरोना ने आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बहुत कोहराम मचाया हुआ है. 30 अप्रैल को मुंबई पुलिस का एक जवान कोरोना से संक्रमित पाया गया था. जिसके बाद वह जब इलाज के लिए जा रहा था उसका एक वीडियो सामने आया था.
मुझे चिंता है कि नीतीश सरकार से प्रवासी श्रमिकों का विश्वास नहीं उठ जाए : चिराग
Bhashaचिराग ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा ''श्रमिकों में जितना आक्रोश दिख रहा है, मुझे यह चिंता है कि कहीं इनका बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है। मैं चाहूंगा कि श्रमिकों का हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम हो। इसलिए बार—बार कह रहा हूं कि संवाद हो ताकि उन्हें लगे कि हमारी सरकार उनके साथ है।''
केंद्र का विशेष पैकेज वास्तव में जीडीपी का मात्र दो प्रतिशत : मित्रा
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। इनमें सरकार की हालिया घोषणा के अलावा रिजर्व बैंक द्वारा किए गए विभिन्न उपाय शामिल है।