एससीओ के विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 से लड़ने के लिये समन्वित बहुपक्षीय कोशिशों की अपील की

कोविड-19 से निपटने में सहयोग पर चर्चा के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित आठ सदस्यीय एससीओ देशों के विदेश मंत्री बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक में शामिल हुए।

बीजिंग, 13 मई कोरोना वायरस संक्रमण के खतरनाक प्रसार पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र के तहत समन्वित और समावेशी बहुपक्षीय कोशिशें करने की जरूरत है।

कोविड-19 से निपटने में सहयोग पर चर्चा के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित आठ सदस्यीय एससीओ देशों के विदेश मंत्री बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक में शामिल हुए।

बैठक के अंत में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूत, समन्वित और समावेशी बहुपक्षीय कोशिशें करने की जरूरत है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था की केंद्रीय भूमिका हो।

मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एससीओ की प्रभावी बातचीत पर जोर दिया।

क्षेत्र में जैविक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये मंत्रियों ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एससीओ के आगामी सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों की एक व्यापक कार्य योजना स्वीकार करने पर विचार किया।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति स्थल की जांच के लिये वुहान प्रयोगशाला का दौरा करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इजाजत देने की अमेरिकी दबाव के बीच कहा, ‘‘हम दुनिया भर के लोगों से इस विषय को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों को खारिज करने की अपील करते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट