ईडी को वधावन बंधुओं के खिलाफ मिला पेशी वारंट

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद वधावन बंधु फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई भी मामले कर जांच कर रही है।

जमात

मुम्बई, 13 मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यसबैंक घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में डीएचएफएचल के प्रवर्तकों-- धीरज वधावन और कपिल वधावन की हिरासत के लिए उनके विरूद्ध बुधवार को पेशी वारंट हासिल किये।

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद वधावन बंधु फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई भी मामले कर जांच कर रही है।

वधावन के वकील ने बताया कि ईडी ने यह मांग करते हुए वारंट के लिए आवेदन दिया कि वधावन बंधु विशेष अदालत में पेश किये जाएं ताकि वह दोनों की हिरासत की मांग कर सके। अदालत ने इस आवेदन को मंजूर कर लिया है।

धीरज वधावन और कपिल वधावन को यस बैंक घोटाले में पिछले महीने सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर भी इस मामले में आरोपी हैं। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अप्रैल-जून, 2018 में यह घोटाला तब आकार लेने लगा था जब यस बैंक ने घोटाले से घिरे डीएचएफएल के शोर्ट टर्म डिबेंचर्स के 3700 करोड़ रूपये लगाये।

ईडी के अनुसार उसके बदले में वधावन बंधुओं ने राणा कंपनी और उनके परिवार के सदस्यों को डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को ऋण के रूप में 600 करोड़ रूपये रिश्वत दी। इस कंपनी पर राणा कपूर के परिवार का नियंत्रण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल