वंदे भारत अभियान : कुवैत में फंसे 240 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचे दो विशेष विमान

हवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का एक विमान 123 यात्रियों को लेकर रात आठ बजे के आस-पास यहां उतरा। इसी विमानन सेवा का दूसरा हवाई जहाज 117 यात्रियों के साथ रात नौ बजकर 41 मिनट पर यहां उतरा।

जमात

इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 मई कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुवैत में फंसे कुल 240 भारतीयों को लेकर कुवैत एयरवेज कॉर्पोरेशन (केएसी) के दो विशेष विमान बुधवार रात यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे।

हवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का एक विमान 123 यात्रियों को लेकर रात आठ बजे के आस-पास यहां उतरा। इसी विमानन सेवा का दूसरा हवाई जहाज 117 यात्रियों के साथ रात नौ बजकर 41 मिनट पर यहां उतरा।

उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।

सान्याल ने बताया कि कुवैत से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को बसों से भोपाल भेज दिया गया जहां उन्हें एक केंद्र में 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रखा जायेगा।

कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत "वंदे भारत अभियान" के तहत वापस ला रहा है।

इस बीच, प्रदेश सरकार ने इंदौर से रीवा के लिये चलायी गयी विशेष ट्रेन के जरिये 1,484 लोगों को बुधवार रात उनके घरों को रवाना किया। यात्रियों में बड़ी संख्या में मजदूर और विद्यार्थी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर यात्री प्रदेश के रीवा के साथ ही सीधी, सतना, शहडोल और डिंडोरी जिलों से ताल्लुक रखते हैं। वे कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते इंदौर और इसके आस-पास के इलाकों में फंस गये थे और जल्द से जल्द घर लौटना चाहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी