अहमदाबाद में कोविड-19 के 292 नए मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 6645 हुए

अधिकारी ने बताया कि 238 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,112 हो गई है।

जमात

अहमदाबाद, 13 मई गुजरात के अहमदाबाद में 292 और व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद बुधवार को यहां कुल मामले बढ़कर 6,645 हो गए। वहीं, 25 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 446 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि 238 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,112 हो गई है।

इस बीच, निकाय प्राधिकारियों ने बुधवार को 10 निषिद्ध क्षेत्रों में कुछ छूट प्रदान करने का निर्णय किया है। इसके तहत 15 मई से जरूरी चीजों की बिक्री करने वाली दुकानों को प्रतिदिन पांच घंटे खुली रखने की इजाजत दी जाएगी।

हालांकि निषिद्ध क्षेत्रों में होम डिलीवरी और सब्जी और फल के थोक बाजारों को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि किराना, सब्जी और फल की बिक्री करने वाली दुकानों को सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक खोलने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि दुकान मालिकों और उनके कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा जारी ‘स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कार्ड’ रखना होगा जिसकी वैधता सात दिन होगी।

अधिकारियों ने कहा कि इन निषिद्ध क्षेत्रों के निवासियों को जरूरी चीजों की खरीद करने के लिए सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक ही घरों से निकलने की इजाजत दी जाएगी और किसी भी व्यक्ति को शहर के अन्य हिस्से में जाने की इजाजत नहीं होगी।

अहमदाबाद नगर निगम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अन्य शर्तों के तहत दुकानदारों को मास्क लगाना होगा और हाथ में दस्ताने पहनने होंगे तथा अपने साथ स्वयं और उपभोक्ताओं के लिए सेनेटाइजर रखना होगा। उन्हें एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का भी पालन करना होगा और पैसे के लेनदेन के लिए अलग ट्रे रखनी होगी।

खड़िया, जमालपुर, शाहपुर, दरियापुर, दाणीलीमडा, बहरामपुरा, असरवा, गोमतीपुर, सरसपुर, मणिनगर के वार्डों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी