मुझे चिंता है कि नीतीश सरकार से प्रवासी श्रमिकों का विश्वास नहीं उठ जाए : चिराग

चिराग ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा ''श्रमिकों में जितना आक्रोश दिख रहा है, मुझे यह चिंता है कि कहीं इनका बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है। मैं चाहूंगा कि श्रमिकों का हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम हो। इसलिए बार—बार कह रहा हूं कि संवाद हो ताकि उन्हें लगे कि हमारी सरकार उनके साथ है।''

जमात

पटना, 13 मई बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी :लोजपा: के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उन्हें चिंता है कि कहीं प्रवासी श्रमिकों का बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है।

चिराग ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा ''श्रमिकों में जितना आक्रोश दिख रहा है, मुझे यह चिंता है कि कहीं इनका बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है। मैं चाहूंगा कि श्रमिकों का हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम हो। इसलिए बार—बार कह रहा हूं कि संवाद हो ताकि उन्हें लगे कि हमारी सरकार उनके साथ है।''

चिराग ने कहा कि ''श्रमिकों का पंजीकरण एक बड़ी समस्या है। बिहार सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, उस पर बातचीत नहीं हो पा रही है।''

उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।

लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के श्रमिकों की समस्या को लेकर चिराग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह उन्हें वापस लाया जाए।

उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए नीति नहीं होने की दुहाई दी गई पर अब केंद्र सरकार ने नीति बना दी है। कम से कम राजमार्गों पर फंसे मजदूरों को लाया जाए।

चिराग ने कहा कि उनकी रेल मंत्री से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि जितनी ट्रेनें मांगी जाएंगी, उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बिहार सरकार का काम है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फंसे श्रमिकों से सीधा संवाद करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट