KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां टीम ने 6 मुकाबलों में 5 में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी. टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और टीम वापसी करना चाहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (KKR vs RR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में संतुलन के साथ उतर सकती है. टिम साइफर्ट, सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी पर नजर रहेगी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई गेंदबाजी में टीम को मजबूती देंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 28वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs RR 28th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs RR 28th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs RR 28th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs RR 28th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.