Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 29th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और उसने अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी और टीम वापसी करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (PBKS vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में खेले गए दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार मुकाबला बराबरी का नजर आता है.
पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में बिना ज्यादा बदलाव के उतर सकती है. प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी निभानी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान पर नजर रहेगी.
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट (Maharaja Yadavindra Singh Stadium Pitch Report)
मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक मिट्टी की बजाय रेत से तैयार की गई है, जिससे यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलन बना रहता है. बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए शुरुआत में सावधानी बरतनी होती है. इस मैदान पर एक संतुलित और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
मुल्लांपुर का मौसम (Mullanpur Weather Update)
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (PBKS vs LSG Key Players To Watch Out)
पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 302 रन बनाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने 372 रन बनाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 398 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 10 विकेट और प्रिंस यादव ने 11 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs LSG 29th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY