Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 27th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs CSK 27th T20 Match Playing)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आ रही है और टीम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और हर्ष दुबे टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और मुकेश चौधरी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY