दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

जमात

रायपुर, 13 मई छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बची हुई परीक्षाओं के विषय से संबंधित आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित स्कूलों से विषयवार और रोल नंबरवार मंगाएं जाएंगे और उन्हें अंक तालिक में शामिल किया जाएगा।

जो छात्र आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित थे या अनुत्तीर्ण थे, उन्हें तथा स्वाध्यायी छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाए किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मार्च माह में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा चल रही थी। लॉकडाउन के दौरान परीक्षाएं नहीं ली गई थी। अब परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी