पीएम केयर्स फंड से 2000 करोड़ रूपये वेंटिलेटर खरीद, 1000 करोड़ रूपये प्रवासी मजदूरों के लिए आवंटित

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने बुधवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 3,100 करोड़ रूपये आवंटित करने का निर्णय लिया और इस रकम का उपयोग वेंटिलेर खरीदने तथा प्रवासी मजदूरों की देखभाल पर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार पीएम केयर्स फंड से आवंटित 3,100 करोड़ रूपये में से करीब 2000 करोड़ रूपये ‘ भारत में ही निर्मित’ वेंटिलेटर की खरीद और 1000 करोड़ रूपये प्रवासी मजदूरों की देखभाल के लिए निर्धारित किये गये हैं।

बयान के मुताबिक अन्य (बाकी) 100 करोड़ रूपये कोरोना वायरस के टीके के विकास में मदद के लिए दिये जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड (पीएम-केयर्स) की घोषणा की थी जिसमें लोग सरकार को कोरोना वायरस और ऐसी ही स्थिति से लड़ने में मदद के लिए दान दे सकते हैं।

इस ट्रस्ट का 27 मार्च को गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं। इसके पदेन सदस्य रक्षामंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं।

बयान के अनुसार कोविड-19 के मामलों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए करीब 2000 करोड़ रूपये की लागत से पीएम-केयर्स फंड से ‘भारत में निर्मित’ वेंटिलेटर खरीदे जायेंगे। वे सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार के लिए सरकारी कोविड-19 अस्पतालों को दिये जायेंगे।

बयान के मुताबिक प्रवासियों और गरीबों के कल्याण के लिए वर्तमान उपायों को मजबूत करने के वास्ते इस फंड से राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को 1000 करोड़ रूपये दिये जाएंगे। यह राशि जिलाधिकारियों, निगमायुक्तों तक पहुंचाने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को दी जाएगी जो प्रवासियों के रहने, खाने, उपचार और परिवहन के प्रयासों को मजबूत करने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे।

बयान के अनुसार कोविड-19 के टीके के विकासकर्ताओं की मदद के लिए 100 करोड़ रूपये टीका विकास की गति तेज करने की खातिर दिए जाएंगे। यह राशि प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में इस्तेमाल की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी