मुख्य समाचार
चीन की सेना ने लद्दाख, उत्तर सिक्किम में उग्र रूख अपनाया : सूत्र
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत और चीन दोनों ने डेमचक, दौलत बेग ओल्डी, गलवान नदी तथा लद्दाख में पैंगोंग सो झील के पास संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।
बिहार: समस्तीपुर के क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने डांसरों संग लगाए ठुमके, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
Dinesh Dubeyसमस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज देसरी कर्राख स्थित क्वारंटाइन सेंटर में महिला डांसरों ने रविवार रात डांस किया. क्वारंटाइन परिसर में इसके लिए बकायदा स्टेज बनाया गया था और लाइटिंग की गई थी.
राजस्थान रोडवेज ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की विशेष बसें
Bhashaराजस्थान पथ परिवहन निगम रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कई दर्जन बसों को इसके लिए लगाया गया है।
कोटा के परिवार ने जरूरतमंदों के लिए अपने रसोईघर का दरवाजा खोला
Bhashaशहर के दादाबाड़ी इलाके में रहने वाला यह जैन परिवार 22 मार्च को लागू जनता कर्फ्यू के दिन से यह सेवा कार्य कर रहा है।
आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को दो वर्ष का विस्तार मिला
Bhashaमंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 28 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,317 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में छह जम्मू संभाग के और 22 कश्मीर संभाग के हैं।
हरियाणा इस साल मनरेगा के तहत 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: उप-मुख्यमंत्री
Bhashaहरियाणा मनरेगा के तहत मजदूरी 309 रुपये प्रतिदिन देता है और कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा संकट के दौरान ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिये इस योजना के तहत कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।
भारत का डब्ल्यूटीओ के तहत विकासशील, अल्पविकसित देशों में ब्रांडबैंड ढांचे, डिजिटल कौशल बढ़ाने पर जोर
Bhashaडब्ल्यूटीओ सामान्य परिषद की पिछले सपताह कोविड-19 व्यापार संबंधी उपायों को लेकर हुई विशेष वर्चुअल बैठक में भारत ने कहा कि विकसित और विकासशील देशों के बीच डिजिटल क्षेत्र में बड़ा अंतर है। भारत ने कहा कि दुनिया की करीब आधी आबादी की तीव्र गति के ब्राडबैंड तक पहुंच नहीं है। इन देशों की आनलाइन प्लेटफार्म तक भी पहुंच नहीं है। टेलि- चिकित्सा का क्षेत्र हो या फिर दूरस्थ शिक्षा अथवा ई- भुगतान ये देश इस तरह की सुविधा से एक तरह से वंचित हैं।
वंदे भारत अभियान के तहत 1,900 से अधिक लोग विदेश से मुंबई लौटे
Bhashaमुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि 10 देशों से 13 विशेष उड़ानों के जरिये 1,972 भारतीय मुंबई लौटे हैं जबकि 27 और उड़ानों के शहर में उतरने का अनुमान है।
गोवा के बीच पर पार्टी करते पाए गए रूसी किशोर-किशोरियों को हिरासत में लिया गया
Bhashaउन्होंने कहा कि ये किशोर रविवार को लॉकडाउन नियमों और अन्य सरकारी पाबंदियों का उल्लंघन कर अश्वेम बीच पर एकांत जगह पर शराब पीते और पार्टी करते पाए गए, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।
कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1395 हुए, अबतक 40 मरीजों की मौत
Bhashaविभाग ने बताया कि 149 नए मरीजों में 113 ऐसे लोग ऐसे हैं जिनकी अंतर-राज्यीय यात्रा की पृष्ठभूमि है।
पंजाब में कोरोना वायरस के मामले दो हजार के पार हुए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि पठानकोट में 34 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 38 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कुल मामले 2,002 हो गये हैं।
मैंने गलत समय पर टेस्ट क्रिकेट के लिये तकनीकी बदलने की कोशिश में आक्रामकता खो दी थी : उथप्पा
Bhashaउथप्पा अब 34 साल के हैं और उन्होंने भारत की तरफ से आखिरी मैच 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये जाना जाता है।
प्रधानमंत्री के स्थानीय उत्पादों पर जोर को गलत तरीके से विश्लेषण किया गया: नेस्ले इंडिया
Bhashaस्विट्जरलैंड की कंपनी की अनुषंगी ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कैंटीन ने कंपनी से उसके उत्पादों के बारे में जानकरी मांगी है। गृह मंत्रालय के केवल घरेलू उत्पाद खरीदने के हाल के निर्देश के मद्देनजर यह जानकारी मांगी गयी है। नेस्ले इंडिया भारत में 108 साल से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले, आंकड़ा 5,465 तक पहुंचा
Bhashaयह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
बीएमसी ने बम्बई उच्च न्यायालय में कहा : शवों से नहीं होता कोविड-19 का संक्रमण
Bhashaउप नगर बांद्रा के लोगों के एक समूह की ओर से दायर याचिका पर जवाब देते हुये बीएमसी ने अदालत में हलफनामा दायर किया । बांद्रा के लोगों ने अपनी याचिका में बांद्रा कब्रिस्तान में कोविड-19 पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने की मांग की थी ।
कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अगले 25 से 30 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे: अमरिन्दर सिंह
Bhashaसिंह ने पुलिस को सामाजिक मेलजोल से दूरी और मास्क पहनने समेत कोविड-19 सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है।
डब्ल्यूएचओ के सदस्य देश कोरोना वायरस के प्रति जवाबी कार्रवाई की स्वतंत्र जांच को लेकर सहमत
Bhashaयूरोपीय संघ द्वारा पेश प्रस्ताव में इस महामारी के प्रति अंतरराष्ट्रीय जवाबी कार्रवाई के ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र मूल्यांकन’ की मांग की गयी है। दुनिया में अबतक इस महामारी से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये जबकि 318,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
गुजरात में निरुद्ध क्षेत्रों में 31 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं
Bhashaमुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा था कि लॉकडाउन के चौथे चरण में निरुद्ध क्षेत्रों में पाबंदियों पर ढील नहीं होगी।
Ghoomketu Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अनुराग कश्यप की कॉमेडी फिल्म 'धूमकेतु ट्रेलर' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
Team Latestlyनवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप की फिल्म 'घूमकेतु' अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस वाले की भूमिका में हैं. वहीं घूमकेतु की बुआ की भूमिका में इला अरुण, उनके पिता की भूमिका में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं.