जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 28 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,317 हुई

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में छह जम्मू संभाग के और 22 कश्मीर संभाग के हैं।

जमात

श्रीनगर, 19 मई जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,317 तक पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में छह जम्मू संभाग के और 22 कश्मीर संभाग के हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ केंद्र शासित प्रदेश में मंगलवार को 28 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में अब तक 1,317 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में से, 1,151 मामले कश्मीर घाटी से जबकि 166 मामले जम्मू संभाग से आए हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इस समय 653 मरीज (कश्मीर में 551 और जम्मू में 102) उपचाराधीन हैं जबकि 647 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में अबतक 17 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी