कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1395 हुए, अबतक 40 मरीजों की मौत

विभाग ने बताया कि 149 नए मरीजों में 113 ऐसे लोग ऐसे हैं जिनकी अंतर-राज्यीय यात्रा की पृष्ठभूमि है।

जमात

बेंगलुरु, 19 मई कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19संक्रमण के सर्वाधिक 149 नये मामले सामने आये जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 1395 हो गये। तीन और मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में कोरोना वायरस से अबतक 40 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 149 नए मरीजों में 113 ऐसे लोग ऐसे हैं जिनकी अंतर-राज्यीय यात्रा की पृष्ठभूमि है।

अकेले मांड्या जिले में 71 मरीजों का पता चला है जो मुम्बई से लौटे थे और पृथक-वास के दौरान जांच में संक्रमित पाये गये थे।

राज्य में कोविड-19 विषयक प्रवक्ता मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से इन मरीजों के पास कोई प्रमाणपत्र नहीं है, पहुंचने से पहले उनका कोई परीक्षण नहीं हुआ.... क्योंकि हमने ही अन्य राज्यों से लोगों के आने की अनुमति दी थी, ऐसे में ये मामले सामने आये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय के लिए महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु से लोगों के आगमन पर कल सरकार ने निर्णय लिया, यह इस दिशा में एक अहम निर्णय है।’’

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम (कोविड-19 संक्रमण के) मामलों की दृष्टि से 12 वें स्थान पर हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 19 मई शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 1395 हो गये जिनमें 40 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 543 स्वस्थ हो चुके हैं ।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 811 मरीज अभी अस्पताल में हैं। उनमें से 805 पृथक वार्ड में है और उनकी हालत स्थिर है जबकि छह आईसीयू में हैं।

मंगलवार को 13 मरीजो को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज